आंदोलन चलाने रहना--------------
अरे पहाड़ी जन
तुम चलाने रहना
कभी चिपको आंदोलन
कभी वन्यजीव बचाओ आन्दोलन
भले ही तुम्हारे खेत व जंगलों को
खरीद ले शहरों के धन्ना सेठ
माफिया तोड़ दे चूना पत्थर के लिए पहाड़
गंगा-यमुना को शहरों में बना दें गंदा नाला
अरे पहाड़ी जन
तुम्हें तो बचाना है पर्यावरण
बचाने हैं जंगल
बचाने हैं वन्य जीव
क्योंकि तुम पहाड़ी हो
तुम्हें नहीं चाहिए
सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल और उद्योग
ईंधन के लिए लकडी
पशुओं के लिए चारा
तुम तो निवासी हो देव भूमि के
तुम्हें बचा लेंगे देवता
तुम चलाते रहना
आंदोलन पर आंदोलन
भले ही तुम्हारी संतानों को
मार डाले बाघ, तेंदुआ व रीछ
क्योंकि तुम पहाड़ीजनों का ही है
हिमालय और गंगा को बचाने का ठेका
(खबर- जिम कार्बेट नेशनल पार्क के निकट सुंदरखाल में एक नरभक्षी बाघ ढाई माह के दौरान पांच लोगों का मार कर खा गया। जिसे आखिरकार मार डाला गया)
Sunday, January 30, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भारत में सभी के निशाने पर क्यों हैं ब्राह्मण ? Why are Brahmins the target of everyone in India?
भारत में ब्राह्मण सभी के निशाने पर क्यों हैं ? - डा. हरीश चंद्र लखेड़ा ( Dr. Harish Chandra Lakhera ) भारत में ब्राह्मण सभी...
-
भारत में ब्राह्मण सभी के निशाने पर क्यों हैं ? - डा. हरीश चंद्र लखेड़ा ( Dr. Harish Chandra Lakhera ) भारत में ब्राह्मण सभी...
-
होली की शुभकामनाएं --------तब हमारे पास चेहरे पर पोतने के लिए रंग नहीं थे पर हमारे मन भारी उमंग से भरे होते थे---- उत्तराखंड के अपने गांव मे...
-
दिल्ली में गढ़वाली लोगों का आना 1940 के आस-पास हुआ और कुमाऊं के लोग दूसरे विश्व युद्ध के समाप्त होने और बाद में देश आजाद होने के बाद बड़ी ...
hama fir aa gae
ReplyDelete